नकली कॉस्मैटिक उत्पाद भारी संख्या में बरामद

मुजफ्फरपुर। नकली कॉस्मैटिक उत्पाद भारी संख्या में बरामद होने का मामला सामने आया है। एक ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन कंपनी की टीम ने आधा दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया। शहर स्थित लकड़ी ढाही बांध के नीचे मकान से एक ऑटो से नकली सौंदर्य प्रसाधन जब्त किया है। जब्त् सामान की कीमत लाखों में बतायी जा रही है।

इसके अलावा सदर, नगर, अहियापुर और बोचहां थाने के सरफुद्दीनपुर बाजार में भी रेड की गई। यहां दो दुकानों से टीम ने आधा दर्जन नकली उत्पाद बरामद किए। अधिकारियों ने जब्त सामान की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई। उसके बाद नकली सामान अपने साथ ले गए। छापेमारी की सूचना पर बाजार में अफरा-तफरी मची रही। दुकानदार शटर गिराकर चले गए।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि दो दुकानों एवं दुकान से सटे घरों में छापेमारी की गई है। कंपनी के अधिकारी सामान अपने साथ ले गए हैं। कंपनी के अधिकारी मुंबई कोर्ट से नकली प्रोडक्ट की रिसिविंग का ऑर्डर लेकर आये थे। नगर डीएसपी वन सीमा देवी से मुलाकात के बाद उन्हें कोर्ट के आदेश की प्रति दी गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। बता दें कि पिछले महीने एक ब्रांडेड कंपनी का टॉयलेट क्लीनर भारी मात्रा में जब्त हुआ था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन