ब्रांडेड फार्मा की नकली दवा सप्लाई में दो मेडिकल स्टोर सीज

लखनऊ। ब्रांडेड फार्मा की नकली दवा सप्लाई में दो मेडिकल स्टोर सीज किए हैं। आगरा में नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़े जाने बाद खुलासा हुआ कि लखनऊ के सगे भाई नकली दवा का धंधा चला रहे हैं। दोनों भाईयों ने अलग-अलग फर्मे बना रखी हैं। ये ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा की सप्लाई प्रदेश भर में कर रहे हैं। एफएसडीए ने अमीनाबाद और आशियाना की दोनों फर्मों को सील कर दिया है।

यह है मामला

आशियाना में पार्वती मेडिकल एजेंसी के मालिक सुभाष कुमार हैं। अमीनाबाद में न्यू बाबा मेडिकल एजेंसी के मालिक विक्की कुमार हैं। एफएसडीए में सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि आगरा में नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई थी। करीब दो करोड़ रुपये की नकली दवाएं चैन्नई से लखनऊ आ रही थी। बिल पार्वती मेडिकल और न्यू बाबा मेडिकल एजेंसी के नाम था। बीच में दवाएं आगरा में उतार दी गईं। सूचना पाकर एफएसडीए व एसटीएफ की टीम ने माल बरामद कर लिया हैं। करीब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

लखनऊ की जिन दो फर्मों के नाम बिल थे, उनमें बाबा और पार्वती को सील कर दिया है। फर्मों के मालिक दोनों सगे भाई फरार चल रहे हैं। पुलिस दबिश दे रही है। बाबा मेडिकल एजेंसी में करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की दवाएं थी। उसे सील कर दिया गया है। दवा के तीन सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। ये लोग नकली दवा की प्रदेश भर में सप्लाई करते थे। नकली व असली दवा के बैच नम्बर तक एक ही होते थे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन