अस्पताल में प्रसूता की मौत, ऑपरेशन थियेटर सील

गजपुर बाजार, (गोरखपुर)। अस्पताल में प्रसूता की मौत के चलते ऑपरेशन थियेटर सील किया गया है। चार दिन पहले ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। स्वजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक और अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। यह मामला कौड़ीराम स्थित रिया हास्पिटल का है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को शांत कराया। सीएमओ कार्यालय से पहुंची टीम ने जांच कर आपरेशन थियेटर को सील कर दिया।

यह है मामला

मड़ई गांव निवासी कमलेश की पत्नी सोनी को कौड़ीराम के रिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर आपरेशन से बच्चा हुआ। कमलेश का आरोप है कि आपरेशन के बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थिति बिगडऩे पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल

आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई। इसके चलते महिला की जान चली गई। वहीं अस्पताल संचालक रिया का कहना है कि रोगी को स्वजन गंभीर अवस्था में लेकर आए थे। उन्हें हालात की जानकारी देने के बाद ही सर्जरी कराई गई थी।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 14 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन