नकली दवाओं के गिरोह का भंडाफोड़ कर 5.50 लाख की दवाएं जब्त

बरेली (उप्र)। नकली दवाओं के गिरोह का भंडाफोड़ कर 5.50 लाख की दवाएं जब्त की हैं। नकली दवाओं के इस सिंडिकेट का खुलासा हैप्पी मेडिकोज से बरामद जखीरे से हुआ है। हैप्पी मेडिकोज के संचालक को कार्रवाई की भनक लग गई। वह इन दवाओं को आगरा के बंसल मेडिकोज को लौटाने के लिए बाबा ट्रांसपोर्ट तक पहुंच गया। औषधि विभाग की टीम ने उसे वहीं दबोच लिया। 5.50 लाख रुपये की संदिग्ध दवाएं जब्त किए हैं और नौ सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेजे हैं।

यह है मामला

सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार ने बताया कि बरेली के कारोबारियों ने काफी मात्रा में नकली दवाओं को ठिकाने लगा दिया है। सूचना मिली कि हैप्पी मेडिकोज का संचालक सुनील कुमार बाबा ट्रांसपोर्ट के जरिये दवाओं की खेप आगरा भेजने वाला है। इस पर सुबह नौ बजे से ही टीम लगा दी गई थी। वहां से जखीरा बरामद कर टीम ने बाबा ट्रांसपोर्ट के मालिक हैप्पी मेडिकोज के संचालकके बयान भी दर्ज किए। जांच में पाया गया है कि हैप्पी मेडिकोज ने ये दवाएं आगरा के बंसल मेडिकोज से ही खरीदी हैं। इनकी कीमत 5.50 लाख रुपये है।

जब टीम बाबा ट्रांसपोर्ट पर पहुंची तो प्रतिष्ठान बंद था। थोड़ी देर बाद ट्रांसपोर्ट खुला। सुबह 11 बजे एक व्यक्ति चार पेटियों में दवाएं लेकर वहां पहुंचा तो टीम ने उसे दबोच लिया। हैप्पी मेडिकोज के मालिक सुनील को कॉल कर मौके पर बुलाया। इनपुट के आधार पर 16 फर्मों की जांच की गई है। सभी के प्रतिष्ठान से संदिग्ध दवाएं बरामद हुई हैं। इन दवाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें जब्त किया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 17 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश