नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जयपुर (राजस्थान)। नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जयपुर कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने भांकरोटा थाना इलाके में यह कार्रवाई की। आगरा से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और टैबलेट्स मंगवाकर जयपुर में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 37 हजार 410 टैबलेट्स और कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े बाकि लोगों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

यह है मामला

जयपुर पुलिस ने भांकरोटा थाना इलाके में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और टैबलेट्स मंगवाकर सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी संपत सिंह शेखावत, अंकुश अग्रवाल और अभिराज सिंह बताए गए हैं। इनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल के कुल 37 हजार 410 कैप्सूल और टेबलेट्स बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी आगरा से ट्रांसपोर्ट के जरिए अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाते थे। इन्हें अपने नेटवर्क के जरिए जयपुर में सप्लाई करते थे। आरोपियों से पूछताछ और उनके सहयोगियों की तलाश जारी है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR