मुंबई। फार्मा ल्यूपिन ने ब्लड शुगर कंट्रोल इंजेक्शन लॉन्च किया है। कंपनी ने अमेरिका में लिराग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च किया है। यह इंजेक्शन 18 mg/3 mL सिंगल-पेशेंट प्रीफिल्ड पेन में उपलब्ध होगा। इसे टाइप-2 डायबिटीज से पीडि़त वयस्कों और 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

यह दवा Novo Nordisk की Victoza के बायोइक्विवेलेंट है। इसकी अमेरिका में सालाना बिक्री करीब 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। कंपनी के प्रेसिडेंट स्पाइरो गवारिस ने कहा कि यह जरूरी दवाओं को मरीजों तक सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कंपनी को USFDA से रिवारॉक्साबैन फॉर ओरल सस्पेंशन, 1 mg/mL लिए मंजूरी मिली है। यह दवा Janssen Pharmaceuticals की Xarelto ओरल सस्पेंशन के बायोइक्विवेलेंट है।

लुपिन की छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) फैसिलिटी में तैयार होगी। इसका इस्तेमाल 18 साल से कम उम्र के बच्चों में वीनस थ्रॉम्बोएम्बोलिज्म के इलाज के लिए किया जाएगा। साथ ही यह दवा जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों में थ्रॉम्बोप्रोफिलैक्सिस के लिए भी दी जाएगी। लुपिन को HIV संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली Biktarvy टैबलेट्स के जेनेरिक वर्जन के लिए भी मंजूरी मिली थी। यह दवा नागपुर स्थित प्लांट में बनाई जाएगी।