प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करते दो युवक अरेस्ट

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। चिरमिरी पुलिस ने हीरागिर क्षेत्र से दो युवकों को नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और टेबलेट्स जब्त किये हैं। इनकी कीमत लगभग 15,700 रूपये आंकी गई है।

यह है मामला

सहायक उपनिरीक्षक नईम खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। पता चला कि हीरागिर हल्दीबाड़ी निवासी शेख अल्ताफ और किशन रजक नामक युवक नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में हैं। सूचना के तहत थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस टीम ने औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा की उपस्थिति में एक विशेष टीम गठित की।

सुलभ शौचालय के पास दो युवक संदिग्ध स्थिति में दिखे। टीम ने तुरंत उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शेख अल्ताफ और किशन रजक दोनों निवासी चिरमिरी बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली। उनके पास रेक्सो जेसिक इंजेक्शन, स्पाजमोनिल टैबलेट, फेनिरामाइन इंजेक्शन, लाइसेसिक ब्रुफेन इंजेक्शन, एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। नशीली दवाओं के साथ दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश