अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली भारत में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी

हैदराबाद (तेलंगाना)। अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली तेलंगाना में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी यहां अपने विनिर्माण एवं वैश्विक दवा आपूर्ति क्षमता का विस्तार करेगी। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू से मुलाकात की है। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘तेलंगाना ने अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली से एक अरब डॉलर का बड़ा निवेश हासिल किया है। इसके तहत कंपनी हैदराबाद में अपनी विनिर्माण और वैश्विक दवा आपूर्ति क्षमता का विस्तार करेगी।’’ इस निवेश के तहत एली लिली एक नया विनिर्माण संयंत्र और गुणवत्ता केंद्र स्थापित करेगी। इससे राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इस रणनीतिक निवेश से उसकी विनिर्माण एवं आपूर्ति क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी। इससे उसके विकसित होते खंड को समर्थन मिलेगा। लिली इंटरनेशनल के अध्यक्ष पैट्रिक जोन्सन ने कहा, ‘‘ यह निवेश हमारे वैश्विक नेटवर्क के भीतर क्षमता निर्माण के केंद्र के रूप में भारत में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।’’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘‘हैदराबाद में लिली का निरंतर विस्तार दर्शाता है कि वैश्विक स्वास्थ्य सेवा नवाचार में शहर के एक शक्तिशाली केंद्र के रूप में उभर रहा है।’’

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़