कफ सिरप से मौत पर डब्ल्यूएचओ ने मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली। कफ सिरप से मौत पर डब्ल्यूएचओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप के कारण 29 बच्चों की मौत का मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत सरकार को ईमेल भेजी है और बच्चों को दी जाने वाली दवाओं की सुरक्षा पर स्पष्टीकरण मांगा है। डब्ल्यूएचओ ने सवाल उठाया कि भारत विश्व में कफ सिरप निर्यात में अग्रणी देश ह तो निर्यात से पहले उनकी गुणवत्ता जांच व्यवस्था कितनी मजबूत है। मध्य प्रदेश जैसे हादसों को रोकने के लिए भारत ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। संदिग्ध दवाओं की निगरानी प्रणाली (फार्माकोविजिलेंस) किस स्तर पर काम कर रही है।

कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) की पहचान आसान नहीं होती। इसकी पुष्टि में कई महीने लग सकते हैं। यह रसायन सामान्यत: एंटी-फ्रीज एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जब यह दवाओं में मिल जाता है तो किडनी फेल होने, लकवा और मौत तक का कारण बन सकता है।

डब्ल्यूएचओ ने पूछा है कि क्या भारत में भी संक्रमित दवाओं की सार्वजनिक रिकॉल ड्राइव चलाई गई। भारत विश्व में कफ सिरप का सबसे बड़ा निर्यातक है। कुल जेनेरिक दवाओं का सर्वाधिक 20 फीसदी भारत से निर्यात होता है। भारत घरेलू उत्पादन का लगभग 80 फीसदी हिस्सा विदेश भेजता है। इनमें कफ सिरप भी शामिल है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए