नशीली दवा की बिक्री करनेे के लिए खड़े तीन युवक गिरफ्तार

पटना (बिहार)। नशीली दवा की बिक्री करनेे के लिए खड़े तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पाटलिपुत्रा पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसके तहत मैनपुरा गेट नंबर-54 के पास राधा भवन गली में कार्रवाई की गई। यहां कुछ युवक नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रहे थे।

गिरफ्तार युवकों की पहचान रोहित कुमार (22), सुजल कुमार (21) और अमरजीत पासवान (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूपिजेसिक (बुप्रेनोर्फिन) की 40 शीशी, साइलेंट 0.3 एमजी (बुप्रेनोर्फिन हाइड्रोक्लोराइड) की 62 शीशी, एविल (फेनिरामिन मालेएट) की 47 शीशी बरामद की। इसके अलावा 10,325 रुपये नकद व दो मोबाइल (आईफोन 13 और वीवो) बरामद किए।

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ने बताया कि चुनाव के दौरान नशामुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने नशीले इंजेक्शन की बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में पाटलिपुत्रा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चौथे फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस