हरियाणा में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पर्चियों, लैब रिपोर्टों पर डॉक्टर के हस्ताक्षर अनिवार्य

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सरकारी अस्पतालों में सेवारत सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे ओपीडी पर्चियों, लैब रिपोर्टों और उनके द्वारा लिखी जाने वाली दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन पर अपने हस्ताक्षर करें। उन्होंने सभी प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों के जेनेरिक नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एक पत्र सभी जिलों के सिविल सर्जनों को भी भेजा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम तौर पर यह पाया गया कि कई डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं और ओपीडी पर्चियों व लैब रिपोर्टों पर डॉक्टरों की मुहर और नाम अंकित नहीं किए जा रहे।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों के जेनेरिक नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखे जाएं। इसके अलावा ,प्रिस्क्रिप्शन पर डॉक्टर की मुहर एवं हस्ताक्षर, साथ ही नाम, पद और पंजीकरण संख्या अंकित होना अनिवार्य होगा।

मरीजों को दी जाने वाली लैब रिपोर्टों पर भी डॉक्टर का नाम, पद व रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य होगा।

आरती सिंह राव ने कहा कि इन निर्देशों का तुरंत प्रभाव से पालन किया जाए। ये निर्देश राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने और मरीजों के हित में जारी किए गए हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़