नई दिल्ली। एंटी-एजिंग दवा बनाने में चीन के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। संभवतया अब इंसान की उम्र 150 साल हो जाएगी। यह दवा अंगूर के बीज से निकले एक प्राकृतिक तत्व पर आधारित हैलेकिन से बनाई जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिर्फ दावा है। इंसानों पर बड़े परीक्षण जरूरी हैं।
यह है मामला
शेनझेन की बायोटेक कंपनी लॉनवी बायोसाइंसेज एंटी-एजिंग दवा पर काम कर रही है। कंपनी का नाम लॉनवी बायोसाइंसेज है। यह एक एंटी-एजिंग गोली बना रही है। गोली का मुख्य तत्व प्रोस्यानिडिन सी1 (पीसीसी1) है। यह अंगूर के बीज के अर्क में पाया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह गोली बूढ़े और कमजोर कोशिकाओं को खत्म कर स्वस्थ कोशिकाओं की रक्षा करेगी। इससे इंसान की उम्र बहुत बढ़ सकती है।
यह खोज 2021 में नेचर मेटाबॉलिज्म जर्नल में छपी एक स्टडी पर आधारित है। उसमें चूहों पर परीक्षण किया गया। पीसीसी1 ने चूहों की बूढ़ी कोशिकाओं को चुनिंदा तरीके से नष्ट किया। स्वस्थ कोशिकाओं को बचाया। नतीजा यह हुआ कि दवा लेने वाले चूहों की जिंदगी औसतन 9 प्रतिशत ज्यादा लंबी हो गई। अगर इलाज शुरू होने के बाद की उम्र गिनें, तो यह 64.2 प्रतिशत ज्यादा थी।










