औषधि विभाग ने तीन मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी

बाराबंकी (उप्र)। औषधि विभाग ने तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की हैं। विभाग प्रतिबंधित, नकली तथा नारकोटिक्स औषधियों की अवैध बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक राजिया बानो ने तहसील क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

यह है मामला

सूरतगंज स्थित नेशनल मेडिकल स्टोर, फतेहपुर कस्बे की मंशाराम फार्मेसी पर छापेमारी की गई। वहीं, मेन चौराहा स्थित विंध्यवासिनी मेडिकल स्टोर पर रेड की। बिक्री के लिए रखी चार औषधियों के सैंपल संदेह के आधार पर लिए हैं। इन्हें जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला, आगरा भेजा है। औषधि निरीक्षक ने विशेष रूप से प्रतिबंधित, नकली और नारकोटिक्स औषधियों की तलाशी ली।

मेडिकल स्टोर्स पर शेड्यूल ॥-1 रजिस्टर, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, औषधियों की खरीद-बिक्री के अभिलेखों की जांच की। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध औषधियों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई