दो अवैध अस्पताल सील कर संचालकों पर एफआईआर दर्ज

भदौरा (गाजीपुर)। दो अवैध अस्पताल सील कर संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। गहमर और दिलदारनगर में दो अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिले। इनके संचालकों डॉ. एमके राणा और डॉ. मुहम्मद नूर आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह है मामला

गहमर गांव की मधुकर राय पट्टी में स्थित एमके राणा अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग ने रेड की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन नहीं मिला।

जांच में सामने आया कि अस्पताल में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे। न ही दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिया गया था। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी भी पाई गई। अधिकारियों ने पाया कि अस्पताल का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा था। संचालक महेश कुमार राणा से उनके शैक्षणिक दस्तावेज और अस्पताल का पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा। लेकिन वे इन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।

अस्पताल का संचालन मानकों और नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सील कर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीएचसी भदौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय आनंद की शिकायत पर अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सेवराई संजय यादव, सीओ अनिल कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 2 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 2 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 2 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 2 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी