बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जांच में पता चला कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं था। वार्ड आया निशा उर्फ गुडिय़ा पर मरीज को इस निजी अस्पताल में ले जाने का आरोप है। सीएमएस से इस बारे में जवाब मांगा गया है।
प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के बीच पुलिस ने वार्ड आया गुडिय़ा को हिरासत में लिया था। बाद में उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया। सीएमओ ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।





