इंडिया मार्ट के विरुद्ध मामला दर्ज

अंबाला: जुलाई 2017 से अस्तित्व में आई सोलविस्टा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नमक फर्म का जिन उत्पादों से कोई लेना देना नहीं, वही उत्पाद ऑनलाइन फार्मेसी का व्यापार करने वाली इंडियामार्ट बेच रही है। इंडिया मार्ट के विरुद्ध अंबाला छावनी में मामला दर्ज हो गया। हुआ यूं कि सोलविस्टा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पंकज मल्होत्रा ने कंपनी की वेबसाइट बनवाने हेतु कानून विशेषज्ञ को करार किया कि तमाम कानूनी पेचीदगियों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता बनाए रखते हुए उनके द्वारा उत्पादों का वेबसाइट पर विवरण औषधि विक्रय हेतु सार्वजनिक कर व्यपारिक उत्थान किया जाए। अधिवक्ता द्वारा वेबसाइट बनाने की प्रक्रिया के दौरान पाया कि सोलविस्टा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले कई उत्पाद, जिनका सोलविस्टा फार्मा द्वारा क्रय-विक्रय से कोई लेना-देना नहीं, उन उत्पादों को इंडिया मार्ट अपनी वेबसाइट पर प्रचारित कर व्यापार कर रही है और सोलर विस्टा फार्मा का संपर्क नंबर दो अलग-अलग प्रचारित किया जा रहा है, ऐसे में मामला दवाओं से संबंधित होने के कारण किसी अनहोनी से बचने के लिए उन नंबर को संपर्क करने की कोशिश की तो वह नंबर अनुत्तरित रहे।

मामला संवेदनशील मानकर अंबाला छावनी पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया। कानून विशेषज्ञों द्वारा मामले की संवेदनशीलता समझने के बाद थानाध्यक्ष ने इंडिया मार्ट के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट डीडीआर दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी। वहीं अधिवक्ताओं ने कंपनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखा पढ़ी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। इस मामले को देख इंडिया मार्ट की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लग जाता है की ऑनलाइन फार्मेसी का व्यापार करने वाली कंपनी बिना सोचे-समझे किसी भी निर्माता के उत्पादों को बिना उसकी सहमति के अपनी वेबसाइट पर डाल मनमानियां करती है यह तो समय के गर्भ में हैं इंडिया मार्ट पर शिकंजा कसा जाएगा या वह बच निकलेगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए