महिला की सर्जरी के दौरान आग लगने से नवजात का शव झुलसा

रीवा (मध्य प्रदेश)। महिला की सर्जरी के दौरान गायनी ओटी में आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान आग लगने से मृत नवजात का शव भी झुलस गया। संजय गांधी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में दोपहर को यह घटना हुई। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर निकलकर भागने लगे। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर वार्ड खाली करवाए। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी जनहानि से इन्कार किया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा मृत ही पैदा हुआ था। वहीं, स्वजन उसके जीवित पैदा होने की बात कह रहे हैं।

यह है मामला

गोविंदगढ़ निवासी कंचन साकेत को प्रसव पीड़ा होने पर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार दोपहर कंचन ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। इसी बीच आपरेशन थिएटर में आग भडक़ी और उसकी चपेट में आने से नवजात की मौत हो गई।

वहीं, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। उसे पॉलीथिन में रख रहे थे। तभी शार्ट सर्किट से आग भडक़ गई। घटना में बच्चे का शव भी झुलस गया है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त