चंडीगढ़ पीजीआई में 1.14 करोड़ के दवा घोटाले का भंडाफोड़

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पीजीआई में 1.14 करोड़ के दवा घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। पीजीआई में प्राइवेट ग्रांट सेल में हुए इस घोटाले से पहले आयुष्मान और हिमकेयर जैसी सरकारी योजनाओं में भी फर्जीवाड़ा हो चुका है। इन घोटालों का मास्टरमाइंड भी आरोपी दुर्लभ कुमार ही था। वह पीजीआई की अमृत फार्मेसी से फर्जी मरीजों के रिकॉर्ड से मुफ्त में दवा लेता था। फिर उन्हें बाजार में 15-20 डिस्काउंट पर बेच देता था। यह फर्जीवाड़ा पीजीआई के डॉक्टरों की फर्जी मुहरें लगाकर किया जाता था।

फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले दुर्लभ और पीजीआई के छह कर्मचारियों पर सीबीआई ने तीन दिन पहले ही एफआईआर दर्ज की थी। इसी साल दुर्लभ को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी गिरफ्तार किया था। उसे आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के नाम पर हुए फर्जीवाड़ा में पकड़ा गया था। इस घोटाले में सरकारी मुफ्त दवाएं निकालकर उन्हें निजी मेडिकल दुकानों पर बेचा जाता था।

इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश फरवरी 2025 में तब हुआ, जब एक युवक आयुष्मान कार्ड पर अमृत फार्मेसी से करीब 60 हजार की दवाइयां लेने पहुंचा। फार्मेसी से मुफ्त दवाएं मिलने के बाद जब सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ, तो उसकी तलाशी ली गई। युवक के पास से फर्जी मुहरें, इंडेंट फॉर्म और विभिन्न विभागों के दस्तावेज बरामद हुए। वह युवक कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी रमन कुमार था।

उसके खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में दुर्लभ कुमार का भी नाम सामने आया। जांच में पता चला कि यह एक बड़ा गिरोह था। इसका मास्टरमाइंड दुर्लभ कुमार, आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले अजय कुमार और अमृत फार्मेसी से जुड़े कर्मचारियों की मदद से मरीजों का रिकॉर्ड हासिल करता था।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ