कफ सिरप मामले में 5 फार्मा कम्पनियों के खिलाफ होगी FIR

लखनऊ। कफ सिरप मामले में पांच फार्मा कम्पनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसटीएफ को इनके खिलाफ आरोपियों से साठगांठ के साक्ष्य मिले हंै। इनके खिलाफ एफआईआर की कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं एसटीएफ ने इस मामले में लखनऊ और वाराणसी में फरार आरोपियों के परिवारीजनों से पूछताछ की है। इन लोगों से कई दस्तावेज भी मांगे गए है।

एसटीएफ ने बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा और विभोर राणा के खिलाफ कई साक्ष्य जुटाए हंै। इनके बैंक खातों से भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इसी आधार पर एसटीएफ अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। इन सभी के गिरोह के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल से लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। ये लोग लम्बे समय से कोडीन युक्त सिरप की सप्लाई कर रहे थे। इसमें मोटा मुनाफा देखकर ही आरोपियों ने एबॉट कम्पनी के सिरप का उत्पादन बंद किया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों से बनी फर्मों के जरिए पश्चिम बंगाल तक सिरप की सप्लाई की। फिर यहां से इसे तस्करी कर बांग्लादेश व नेपाल तक भेजा गया।

विभोर राणा की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ था। जांच में ही सामने आ रहा है कि कई फार्मा कम्पनियों ने भारी मुनाफा कमाने के लिए इस गिरोह का साथ दिया। इनके इशारे पर फार्मा कंपनियों ने मनचाहे तरीके से लेन-देन दिखाया। सिरप की तस्करी में आरोपियों को कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराईं। इन कम्पनियों के बारे में ईडी भी जांच कर रही है। ईडी इन कम्पनियों के लेन-देन को खंगाल चुकी है। जल्दी ही वह भी इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत