खून के लिए देश के इस जिले में कभी नहीं जाना!

सीधी। मध्यप्रदेश का एक जिला इन दिनों सुर्खियों में है, कारण गलत है जो कि दुखद बात है। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सबसे बड़े अस्पताल में ही खून के इंतजाम नहीं हैं। जी हां, अब आप सोचकर देखिए जब जिले के सबसे बड़े अस्पताल में ही ये हाल है तो बाकियों का क्या होगा।

अगर इस जिले में खून की जरूरत पड़ती है तो उसे बाहर से मंगाना पड़ता है। इसके अलावा विक्लप के तौर पर कई बार मरीजों को कहीं और रेफर कर दिया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का स्टाक खाली है। यहां 4 ग्रुप का एक बूंद रक्त नहीं है। लिहाजा, परिजनों का उपचार कराने आए लोगों को परेशान होना पड़ता है। चिकित्सक खुद से व्यवस्था करने की सलाह देते हैं।

हालात इतने खराब है कि कई बार तो समय पर खून ना मिलने के कारण लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ती है। ऐसे मामले होने के बावजूद जिले के इस अस्पताल के हालात नहीं बदले है। ब्लड बैंक में खून की कमी की जानकारी प्रबंधन सहित स्वास्थ्य अधिकारियों को भी है। लेकिन फिर भी रक्तकोष बढ़ाने गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

आपको बता दे कि ब्लड बैंक में आकस्मिक स्थिति के लिए सभी समूहों का 2 यूनिट ब्लड होना अनिवार्य है। लेकिन रक्तदान न होने व बढ़ती मांग से इमरजेंसी कोटा समाप्त हो गया है। जबकि, जिले में 67 फीसदी महिलाएं रक्तअल्पता की शिकार हैं। प्रसव के दौरान होने वाली मौतों की वजह भी ज्यादातर में खून की कमी को बताया जाता है। बड़ी संख्या में बच्चे भी खून की कमी से जूझ रहे हैं, फिर भी ब्लड बैंक मे रक्त बढ़ाने को लेकर किसी भी तरह के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। अब आप सोचकर देखिए, यहां बाकी स्वास्थ्य सेवाओं के क्या हाल होंगे।

Related Posts

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

नई दिल्ली। लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में नई दवा ‘इकिर्वो’ को कारगर पाया गया है। लिवर के ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो…

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 17 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया