दवा कंपनी के डायरेक्टर से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1.11 करोड़ की ठगी

अजमेर (राजस्थान)। दवा कंपनी के डायरेक्टर से 1.11 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी 7 देशों में उत्पादों को रजिस्टर्ड कराने के बहाने की गई है।

यह है मामला

पीडि़त दिनेश मुरजानी अजमेर की सागर विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह एक दवा कंपनी के संचालक हैं। वह पंचशील इलाके में मेलिरोन फार्मा नामक कंपनी में डायरेक्टर हैं। दिनेश की कंपनी दक्षिण अफ्रीका में दवाओं की सप्लाई करती है। नियमों के अनुसार किसी भी देश में वहां के स्थानीय प्रशासन से रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

दवाओं के पंजीकरण की यह प्रक्रिया काफी जटिल होती है। इसे वहां की स्थानीय एजेंसियां ही पूरा करवाती हैं। दिनेश ने सेनेगल की फार्मा डिस अफ्रीका के एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जल्द रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करवा देगा।

एजेंट ने रजिस्ट्रेशन की फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर पीडि़त से 105000 यूरो की मांग की। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह राशि लगभग 1 करोड़ 11 लाख 8 हजार 685 रुपये के करीब होती है। पीडि़त ने यह रकम बैंक के माध्यम से एजेंट को ट्रांसफर कर दी थी।

पैसे मिलने के बाद एजेंट के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा और काम में देरी होने लगी। पीडि़त लगातार एजेंट के संपर्क में रहे लेकिन 18 महीने बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। एजेंट ने अंत में बातचीत करना बंद कर दिया। जब पीडि़त ने अपनी पूंजी वापस मांगी तो एजेंट ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़त को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। दिनेश मुरजानी ने अजमेर के थाने में आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश