अवैध नर्सिंग होम पर रेड में फार्मासिस्ट करता मिला इलाज

बड़ौत (बागपत)। अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। टीम को मौके पर फार्मासिस्ट इलाज करते हुए मिला। जबकि कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं पाया गया।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग ने नेहरू रोड पर किराए पर लिए एक घर में दबिया दी। यहां नर्सिंग होम चलता हुआ मिला। चिकित्सक की गैर मौजूदगी में फार्मेसिस्ट बच्चों का उपचार करता पाया गया। जांच में सामने आया कि यहां केवल ओपीडी के लिए पंजीकरण था। जबकि नर्सिग होम में सात बच्चों को भर्ती किया गया था। नियम के विरूद्ध घर में संचालित नर्सिंग होम को बंद करा दिया गया। वहीं, सभी बच्चों को सीएचसी भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है।

एसडीएम भावना सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार टीम के साथ नर्सिंग होम में पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि नसीम नामक व्यक्ति ने पिछले साल नर्सिंग होम का पंजीकरण कराया था। इसमें डा. सोमेंद्र को डाक्टर दर्शाया गया था। यहां केवल ओपीडी के लिए पंजीकरण कराया गया था। मौके पर सात बच्चें भर्ती हुए मिले। डाक्टर नर्सिंग होम में मौजूद नहीं थे। नर्सिंग होम संचालक नसीम ही बच्चों का उपचार कर रहा था। जानकारी दी गई कि डा. सोमेंद्र बाहर गए हैं। नसीम फार्मेसिस्ट भी है, जिसमें नर्सिंग होम में काफी दवाईयां भी रख रखी है। नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी करते हुए जबाब मांगा गया है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 17 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी