दवा कंपनियों ने की 100 करोड़ रूपए की चोरी!

कानपुर। उत्तर प्रदेश में दवा कंपनियों द्वारा टैक्स चोरी की खबर है। फ्री सैंपल के नाम पर जुलाई से नवंबर 2017 के बीच दवा कंपनियां 100 करोड़ रुपये की कर चोरी कर चुकी हैं। इसको लेकर अब महानिदेशक जीएसटी अन्वेषण (डीजीजीएसटीआइ) कार्यालय ने 40 बड़ी कंपनियों के कानपुर और लखनऊ में मौजूद कैरिज एंड फारवर्डिग (सीएंडएफ) को नोटिस भेजे हैं।

बताया गया है कि यहां दवा कंपनियों ने करीब 1,000 करोड़ रुपये के फ्री सैंपल सामान्य दवा की कीमत पर बेच दिए। जीएसटी लागू होने से पहले दवा कंपनियां एक्साइज और वैट दोनों में पंजीकृत होती थीं और इन दवा कंपनियों को एक्साइज और वैट टैक्स देना होता था। लेकिन फिर 1 जुलाई 2017 को देश में जीएसटी लागू हो गया। जिसको देखते हुए दवा कंपनियों ने टैक्स इनवाइसिंग के पैटर्न में इस तरह का परिवर्तन किया कि केवल 5 महीने में उन ने 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की।

इस टैक्स चोरी को लेकर अधिकारियों ने कहा है कि दवा कंपनियों ने अपनी टैक्स इनवाइस में फ्री सैंपल पर शून्य मूल्य दर्शाया और कोई टैक्स अदा नहीं किया, लेकिन स्टाकिस्ट के जरिए ये दवाएं बेच दी गईं। इतना ही नहीं, अधिकारियों की माने तो टैक्स चोरी का आंकड़ा बड़ा भी हो सकता है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक