बिहारशरीफ। Medicines की खरीद में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आया है। चंडी स्थित न्यू जय जगत मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। वहां उपलब्ध कफ सीरप का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने चंडी स्थित न्यू जय जगत मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। यहां एविल इंजेक्शन जैसी दवाओं की खरीद में गड़बड़ी मिली। मौके सेे कफ सीरप का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। वहीं, मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

बिहारशरीफ पुल पर भी तीन दवा दुकानों में छापेमारी की। दुकानों पर दवाओं की खरीद बिक्री की जांच की गयी। वहीं पारासिटामोल, एविल, कफ सीरप समेत अन्य दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह की जांच जारी रहेगी।

डीआई ने आदेश दिए कि सभी दवा दुकानकार मानक के अनुसार ही दवाओं की आपूर्ति करें। बिना डॉक्टर की पर्ची की दवा लोगों को न दें। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दवा दुकानों के क्रय-विक्रय, भंडारण और वितरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से दवा दुकानों की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।