हमीरपुर (यूपी)। निजी क्लीनिक पर मिली कफ सिरप पीने से मासूम की मौत का समाचार है। मौदहा कस्बे में निजी क्लीनिक से ली कफ सिरप पिलाने के बाद दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
यह है मामला
मौदहा कस्बा निवासी ब्रजेश का दो वर्षीय पुत्र कार्तिक सर्दी-जुकाम से पीडि़त था। उसकी मां रोशनी उसे मोहल्ले में संचालित एक निजी क्लीनिक पर ले गई। महिला चिकित्सक ने बच्चे को अपने पास से कफ सिरप दे दी। घर पहुंचकर बच्चे को एक ढक्कन सिरप पिलाया गया। कुछ ही देर में बच्चा अचेत हो गया। शरीर में हरकत न होने पर वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजन उसे जिला अस्पताल भी ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।










