वडोदरा (गुजरात)। बॉडी बिल्डिंग में इस्तेमाल सप्लीमेंट्स-स्टेरॉयड जब्त जब्त किए। डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (डीसीबी) ने शहर के मंजलपुर इलाके में एक पोषण स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया। वहां से हार्मोन ड्रग्स और स्टेरॉयड का जखीरा जब्त किया गया। इनका कथित तौर पर बॉडी बिल्डिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसे बिना अनुमति और प्रिस्क्रिप्शन के बेचा जाता था।

यह है मामला

डीसीबी की टीम ने पोषक तत्व बेचने वाले आरोपी अमीश कोरी की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों की आयातित स्टेरॉयड गोलियां, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के इंजेक्शन और बॉडीबिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले अन्य इंजेक्शन और गोलियां जब्त कीं। पुलिस ने दुकान से कुल 30 सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड जब्त किए। इनमें मेथैंडिएनोन, स्टैनोजोलोल, नैंड्रोलोन, ऑक्सैंड्रोलोन और टेस्टोस्टेरोन प्रोपियोनेट शामिल हैं।

आरोपी बिना प्रिस्क्रिप्शन के लोगों को सप्लीमेंट बेच रहा था। पुलिस ने 2.83 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की। ज्यादातर दवाएं रूस और ऑस्ट्रिया से आयात की जाती हैं। ये अमृतसर स्थित एक डीलर के जरिए खरीदी जाती हैं। आरोपी पिछले दस सालों से इस धंधे में था। वह प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने की आड़ में गैरकानूनी कार्य कर रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।