तरनतारन (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर 5.75 लाख की नशीली दवाएं जब्त की हैं। जिले के कलसियां कलां गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। मौके से 5 लाख 75 हजार रुपए कीमत की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह है मामला
जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी अमृतसर के कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। तरनतारन जिले के कलसियां कलां गांव में मेडिकल स्टोर मालिक प्रतिबंधित दवाएं बेचता बताया गया। सूचना पर कलसियां कलां स्थित हीरा मेडिकल स्टोर पर अचानक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान टीम को 3300 नशीली टैबलेट और 13,200 नशीले कैप्सूल मिले। इन दवाओं का बाजार मूल्य 5 लाख 75 हजार 850 रुपये आंका गया है। मेडिकल स्टोर का मालिक इन दवाओं से संबंधित कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने सभी बरामद दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। संबंधित दुकान को तत्काल सील कर दिया गया है।










