नई दिल्ली। दवा फर्मों पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए 49 दवाओं के सैंपल लिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली फर्मों पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई जारी है। नांगलोई इलाके में विभाग ने गुणवत्ता जांच के लिए 49 दवाओं के सैंपल लिए हैं। साथ ही 12 दवा विक्रेताओं के खिलाफ जांच जारी है। दस फर्म दवा नियमों का उल्लंघन करती मिली।
यह है मामला
प्रवर्तन टीम ने 12 रिटेल दवा डीलरों का निरीक्षण किया। कुछ फर्मों ने दवाओं के लिए छूट ऑफर के बोर्ड लगा रखे थे। ऐसे सभी बोर्डों को हटवाया गया है। संबंधित फर्मों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।










