सिद्धार्थनगर। कफ सिरप और नशीली दवा की तस्करी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मोहाना पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 119 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 160 टैबलेट नशीली दवा बरामद की गई है। आरोपियों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल और रुपये भी बरामद हुए। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह है मामला

थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीली दवा लेकर आ रहे हैं। वे एक बाइक से सिकरी बाजार से पननी होते हुए भरमी के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में हैं। इस पर टीम ने मौके पर जाकर चेकिंग शुरू की। तभी पननी की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आए। पूछताछ में उनकी पहचान इमरान और सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख नेपाल के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान कोडीन सिरप और नशीली दवा मिली। ं दोनों ने बताया कि माल विजयशेखर यादव की ओर से उपलब्ध कराया गया है। इसे बेचने के लिए वे नेपाल ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने विजय शेखर यादव को भी सड्डा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।