अहमदाबाद। फार्मा कंपनी Zydus Lifesciences को अमेरिका के दवा रेगुलेटर (USFDA) से Bosentan टैबलेट्स फॉर ओरल सस्पेंशन, 32mg के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी Tracleer® Tablets for Oral Suspension, 32 mg (USRLD) के जेनेरिक एडिशन के लिए है।
Bosentan 32 mg टैबलेट्स का इस्तेमाल पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन (PAH) के इलाज में किया जाता है। यह 3 साल या उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए है। जिनमें इडियोपैथिक या जन्मजात PAH है।
यह दवा एक ड्यूल एंडोथेलिन रिसेप्टर एंटागोनिस्ट है। जो फेफड़ों में हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसकी खुराक आमतौर पर शरीर के वजन के आधार पर दी जाती है। Bosentan का निर्माण उसकी फॉर्म्युलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, SEZ अहमदाबाद में किया जाएगा।
Zydus समूह को अब तक 432 उत्पादों के लिए USFDA से मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने कारोबारी साल 2003-04 से अब तक कुल 505 ANDA फाइल किए हैं। यह मंजूरी अमेरिकी बाजार में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगी। उसके जेनेरिक पोर्टफोलियो को विस्तार देगी।










