नई दिल्ली। थायरॉइड की दवा में खतरनाक केमिकल की बात सामने आई है। इस संबंध में सरकार ने नई चेतावनी जारी की है। अगर आप भी थायरॉइड की दवा खाते हैं तो सावधान हो जाएं।
थायरॉइड की दवा में इस्तेमाल होने वाले केमिकल कार्बिमाजोल में कुछ नए साइड इफैक्ट्स मिले हैं। ये सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं। इस दवा से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बहुत कम हो सकती है। इससे गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। व्हाइट सेल्स के कम होने से शरीर बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति खो देता है। कई बार यह जानलेवा तक हो जाता है।
सामान्य रूप से इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक दवा डॉक्सीसाइक्लिन को लेकर भी चेतावनी दी गई है। बताया गया है कि इस दवा को लेने से मानसिक बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में दवा नियामक संस्था और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने निर्देश जारी िकया है। दवा कंपनियां इन दवाओं के पर्च और पैकेट पर दवाओं के इन बुरे प्रभावों को चेतावनी के रूप में लिखें।










