देहरादून (उत्तराखंड)। मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं। कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। उधम सिंह नगर में एक मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह है मामला

एसके मेडिकल स्टोर से 20,142 टैबलेट्स और 50 ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद किए। ये दवाएं चिकित्सकीय उपयोग के लिए निर्धारित हैं। बिना वैध पर्चे के इनकी बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। स्टोर संचालक शकूर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी दवाओं का दुरुपयोग बढ़ा है। इन दवाओं का सेवन नशे के रूप में किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं।