बड़वानी (मध्यप्रदेश)। बच्ची की मौत के बाद क्लीनिक सील किया है। क्लीनिक से एलोपैथिक दवाएं जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर की। स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

जिले के अंजड़ में बच्ची तन्वी की मौत हो गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर टीम पहुंची। टीम ने डॉ. निखिल बाथम क्लिनिक की जांच की। आशा क्लिनिक को सील कर दिया। वहां से बच्ची को इंदौर रेफर किया था। इंदौर से लौटते समय रास्ते में बच्ची की मौत हो गई।

दवाइयों के सैंपल लिए

टीम ने दवाइयों के सैंपल लिए हैं। एलोपैथिक दवाएं भी जब्त कीं हैं। बीएमओ डॉ. मुजाल्दे ने बताया कि जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।