बठिंडा (पंजाब)। नशीली दवा के साथ मेडिकल स्टोर संचालक सहित 2 अरेस्ट किए हैं। पुलिस ने नशे के लिए उपयोग हो रही प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8.27 लाख 600 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 हजार ट्रामाडोल टैबलेट जब्त किए हैं। आरोपियों से एक स्कूटर भी जब्त किया है। बरामद दवाओं की कीमत 8.47 लाख रुपए आंकी गई है।

यह है मामला

कैनाल कॉलोनी थाना पुलिस शिव मंदिर के पास गश्त पर थी। तभी स्कूटर पर एक व्यक्ति तीन गत्ते के बक्से लेकर पहुंचा। संदिग्ध लगने पर उसे रोका और तलाशी ली गई। उसकी पहचान संजीव कुमार उर्फ संदीप निवासी बठिंडा के रूप में हुई। बक्सों की जांच करने पर उनमें से बिना लाइसेंस के 90 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही स्कूटर और कैप्सूल जब्त कर लिए। आरोपी संजीव से पूछताछ पर पुलिस ने बाला जी मेडिकल के पास से 7,37,600 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20,000 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद किए। इस संबंध में बाला जी मेडिकल के मालिक रिदाश को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।