जयशंकर भूपालपल्ली (तेलंगाना)। झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर रेड कर दवाइयां जब्त की हैं। पुलिस ने चित्याल मंडल के जदलपेट गांव में एक क्लिनिक पर छापा मारा। मौके से 45,000 रुपये की दवाएं जब्त कीं। इन्हें कथित तौर पर बिना लाइसेंस के बिक्री के लिए स्टॉक किया गया था। फस्र्ट एड क्लिनिक नामक सुविधा केंद्र में अवैध चिकित्सा पद्धतियों की सूचना मिली थी।

इसके बाद 9 मार्च, 2026 को छापा मारा गया। यह क्लिनिक बायगानी वेंकन्ना द्वारा संचालित किया जा रहा था। वह कथित तौर पर चिकित्सा योग्यता के बिना इलाज कर रहा था।

डीसीए अधिकारियों ने परिसर में लगभग 50 प्रकार की दवाएं बरामद कीं। इनमें सैंपल वाली दवाएं, एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड और दर्द निवारक दवाएं शामिल थीं। इन दवाओं को लाइसेंस के बिना बिक्री के लिए रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि स्टेरॉयड के दुरुपयोग से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।