बाराबंकी (यूपी)। 15 थोक दवा फर्मों का निरीक्षण किया गया है। 12 दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने जिले में यह कार्रवाई की।
यह है मामला
औषधि निरीक्षक ने 15 थोक मेडिकल दवा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 12 दवाओं के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए। खामियां मिलने पर सभी दुकान संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने बताया कि जिले में थोक मेडिकल स्टोर विक्रेताओं की दुकानों की जांच कार्य चल रहा है। करीब 15 थोक विक्रेताओं की जांच का काम पूरा किया गया। इस दौरान मान्या इंटरप्राइजेंज, मौर्या फार्मेसी, टी स्पून फार्मासियुटिकल्स, समेत 15 फर्मों का निरीक्षण किया। यहां से 12 दवाओं के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं।










