नई दिल्ली। ड्रग अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 194 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल बताए हैं। देश में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मासिक ड्रग अलर्ट जारी किया है। इसमें कुल 194 दवा सैंपलों को मानक स्तर का नहीं (एनएसक्यू) पाया गया है।
केंद्रीय प्रयोगशालाओं ने 60 सैंपलों को गुणवत्ता के विभिन्न पैमानों पर विफल पाया है। राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 134 सैंपलों को गुणवत्ता के विभिन्न पैमानों पर विफल पाया है। इसके अलावा फरवरी में चार दवा सैंपल को नकली पाए गए थे। चार ऐसे सैंपल भी मिले हैं, जो स्पूरियस या नकली की श्रेणी में आते हैं। ये दवाएं अनधिकृत निर्माताओं की ओर से दूसरे ब्रांडों के नाम पर अवैध रूप से बनाई जा रही थीं।
मंत्रालय ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गुणवत्ता मानकों में यह विफलता केवल जांचे गए विशिष्ट बैच तक ही सीमित है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि बाजार में उपलब्ध उसी नाम की अन्य दवाएं भी असुरक्षित हैं। यह सुनिश्चित कर रहें हैं कि ऐसी दवाओं को तुरंत बाजार से हटाया जा सके। फिलहाल राज्य नियामकों के साथ मिलकर जांच तेज कर दी गई है।










