नकली दवा देकर ठगने पर योग गुरु को किया गिरफ्तार

सूरत (गुजरात)। नकली दवा देकर ठगने पर योग गुरु को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें आयुर्वेदिक उपचार और आध्यात्मिक उपचार के नाम पर दंपतियों से लाखों रुपये ठगे जा रहे थे।

यह है मामला

सूरत में श्री सत्यम योग फाउंडेशन आश्रम चलाने वाले प्रदीप जोतांगिया को प्रदीप गुरुजी के नाम से जाना जाता है। उन्हें अहमदाबाद अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि राजकोट के जोतांगिया बारहवीं पास है। वह पहले एक हेयर सैलून चलाते थे। उन्होंने खुद को एक चिकित्सक के रूप में पेश किया था। वह नि:संतान दंपतियों को विशेष आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से गर्भधारण कराने का वादा करते थे। पीडि़तों से प्रति उपचार पैकेज 15,000 से 18,000 रुपये तक वसूले जाते थे।

बिना लाइसेंस के निर्मित नकली दवाएं अत्यधिक मुनाफे पर बेची जाती थीं। इससे सैकड़ों परिवारों को ठगी का शिकार होना पड़ा। गुरु द्वारा प्रसारित वीडियो क्लिप में वह चमत्कारिक इलाज का दावा करते दिखाई दे रहे हैं। जांच के दौरान एक नाबालिग को अर्धनग्न अवस्था में दिखाने वाले वीडियो भी सामने आए हैं।

Related Posts

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

भोपाल (मध्यप्रदेश)। प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात…

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

नई दिल्ली। अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। दवाओं की बिक्री और भंडारण के नियमों की बड़े पैमाने पर अनदेखी मिली है। मादीपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट