जयपुर (राजस्थान)। दो दवाइयां जांच में फिर फेल मिली हैं। नोटिस जारी कर इनके वितरण और बिक्री पर रोक लगा दी है। सूबे में अब तक कई दवाइयां दोबारा हुई जांच में फेल हुई हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने फिर से नकली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने फेल हुई दो दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। नोटिस जारी कर दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ घोषित किया है।
सभी चिकित्सा अधिकारी को दोनों दवाओं की बिक्री और वितरण पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही दवाओं के संबंधित बैच को सप्लाई से हटाने के निर्देश दिए हैं।
जांच में Cefpodoxine Proxetil Tablets IP (200 mg) और Coral Calcium & Vitamin D3 Tablets खरी नहीं उतरी। दोनों दवाएं हिमाचल प्रदेश की कंपनियों से उत्पादित हुई है। ऐसे में विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।
दवा Cefpodoxine proxetil जो कि एक एंटी बैक्टिरियल दवा है। इसका उपयोग आमतौर पर श्वास संबंधी इन्फेक्शन के इलाज में किया जाता है। इसका 6 अप्रैल 2026 का बैच जांच में फेल पाया गया। इस दवा की उत्पादक कंपनी मैसर्स वीएडीएसपी फार्मास्युटिकल लिमिटेड है। वहीं, दूसरी दवा कोरल कैल्शियम एंड विटामिन डी3 टैबलेट का बैच जांच में फेल मिला है। इसकी उत्पादक कंपनी का नाम मैसर्स मास्कन लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड है। विभाग ने दोनों बैच की दवाइयों को तुरंत सप्लाई चैन से हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित कंपनियों की अन्य दावों के सैंपल भी जांच के लिए मंगवाए हैं।










