बलिया (उप्र)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। दवाओं की बिक्री में दुकानदानों की ओर से मनमानी की जा रही थी। औषधि निरीक्षक की रिपोर्ट पर नौ मेडिकल प्रतिष्ठानों कार्रवाई की है। इसमें एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस अग्रिम आदेश तक निलंबित किया है। वहीं आठ मेडिकल की दुकानों का लाइसेंस सात से 15 दिन तक के लिए सस्पेंड किया है।

औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने अक्टूबर माह में दवा की दुकानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाई गई कमियों की रिपोर्ट औषधि अनुज्ञापन अधिकारी को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर सभी नौ प्रतिष्ठानों से 10 दिनों के अन्दर जवाब मांगा गया। इसमें दो दवा दुकानदारों ने जवाब नहीं दिया। इस पर एसबी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस अग्रिम आदेश तक के लिए सस्पेंड किया है। आदर्श मेडिकल स्टोर का लाइसेन्स 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। सात दवा के दुकानदारों ने अपना जवाब भेजा।

निम्न दुकानदारों के भी लाइसेंस दस दिन के लिए सस्पेंड किए हैं –

राधेश्याम मेडिकल स्टोर
कीर्ति मेडिकल स्टोर
सेराज मेडिकल स्टोर
हिन्द ट्रेडर्स
प्रिंस फार्मास्यूटिकल्स
प्रकाश मेडिकल स्टोर
आर्यन मेडिकल स्टोर