गर्मी की चपेट में आए नौनिहाल, अस्पताल में बढ़े मरीज

रोहतक (हरियाणा)। गर्मी की चपेट में नौनिहाल काफी संख्या में आ गए हैं। पीजीआई और सिविल अस्पताल में गर्मी से पीडि़त बच्चों की संख्या बढ़ गई है। तापमान बढऩे के साथ बच्चों की सेहत पर खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

लगातार बढ़ती गरमी के कारण बच्चे बीमार होना शुरू हो गए हैं। सिविल अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। एक सप्ताह से हर रोज करीब 8-10 बच्चे सिर्फ गर्मी से होने वाली बीमारी के आ रहे हैं। पीजीआइरएमएस में भी यही हाल है। यहां भी 15 से 20 बच्चे आ रहे हैं। इन्हें गर्मी के कारण समस्या हुई है। इनमें उल्टी-दस्त, टाइफाइड और पीलिया के मरीज ज्यादा हैं। बुखार और पेट दर्द से पीड़ित बच्चे भी आ रहे हैं।

बच्चों को हो सकती हैं ये बीमारियां

इस सप्ताह तापमान और बढ़ेगा। तेज धूप के कारण बच्चों को लू लग सकती है। ज्यादा देर धूप में रहने से बच्चे को तेज बुखार, चक्कर और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी भी आम है। बच्चे खेलते समय पसीना ज्यादा बहाते हैं। गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। उल्टी, दस्त और पेट दर्द हो सकता है।

ऐसे करें बचाव

बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं
नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसे ड्रिंक्स शामिल करें
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलने दें
बाहर जाते समय टोपी या छाता जरूर दें
ताजे फल और घर का बना खाना खिलाएं
रोज नहलाएं और साफ कपड़े पहनाएं
हाथ धोने की आदत जरूर डालें
घर में वेंटिलेशन अच्छा रखें
ज्यादा गर्मी में कूलर/फैन का इस्तेमाल करें

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर