श्रीनगर। दवा के नाम पर जहर बेचने वाले मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की है। पुलिस और ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग ने कई नामी मेडिकल स्टोर और फार्मेसियों को सील कर दिया है। यह छापेमारी शहर के कमरवारी और सफाकदल इलाकों में की गई थी। यहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। कमरवारी इलाके में कई दुकानों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। यहां दवाओं की आड़ में एक्सपायर्ड दवाएं बेची जा रही थीं। स्टॉक का कोई अता-पता नहीं था। साइकोट्रोपिक दवाओं को लेकर तय नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था।
कमरबाग़ इलाके के ये 5 मेडिकल स्टोर सील :
-
- न्यू एमएस मेडिकेट
- माजिद मेडिकेट
- काशिफ मेडिकेट
- बैतुल शिफा बुंद
- हम्माद मेडिकेट
सफाकदल इलाके में स्थित अज़ीम मेडिकेट को बेमिना के रहने वाले इरशाद अहमद भट चला रहे थे। पता चला कि इस मेडिकल स्टोर के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। दुकान में रखी करीब 90 फीसदी दवाएं एक्सपायर्ड थीं। यानी यहां आने वाले मरीजों को सीधे-सीधे मौत का सामान बेचा जा रहा था। इस दुकान को भी मौके पर ही सील कर दिया गया।










