महराजगंज (उत्तर प्रदेश)। नशीली दवाओं के साथ तीन युवक गिरफ्तार किए हैं। ठूठीबारी पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस कर्मी एसएसबी रोड स्थित भरवलियां पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मारुति कार तेजी के साथ आते हुए दिखाई दी। पुलिस के जवानों ने कार को रोककर तलाशी ली। कार सवार तीन युवकों के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं।

तलाशी के दौरान सुनील यादव के पास से 577 अदद नाइट्राजीपाम टैबलेट मिली। दो मोबाइल फोन, 2100 रुपये भी मिले। अनुज सिंह के पास से 105 अदद इस्पासमो प्राक्सीवान पल्स कैप्सूल मिले। सुजय कुमार मंडल के पास से 624 अदद इस्पासमो प्राक्सीवान प्लस कैप्सूल मिले। मोबाइल फोन, 1300 रुपये नकद बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया गया।