बद्दी (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा मामले में कार्रवाई की गई है। आरोपी फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वह जब्त की गई दवाओं की सप्लाई और वितरण में शामिल था। जांचकर्ताओं ने मादक गोलियों के स्रोत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है।
यह है मामला
दवा बाजार में मादक दवाओं के अवैध निर्माण और वितरण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और राज्य औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की थी। इस दौरान लगभग 223,084 संदिग्ध मादक गोलियां बरामद की गई। ज़ब्ती के बाद उत्तर प्रदेश निवासी शिव पूजन प्रजापति और कानपुर निवासी अनुराग शुक्ला को गिरफ्तार किया। खुलासा हुआ कि दवाओं का निर्माण कथित तौर पर एक वैध खाद्य निर्माण लाइसेंस के तहत संचालित इकाई में किया गया था। जांच में जब्त की मादक गोलियों से निर्माण इकाई का संबंध पाया गया। इसके बाद गिरफ्तारी की गई।










