गुरुग्राम (हरियाणा)। नशीली दवा की अवैध सप्लाई में दो और आरोपी अरेस्ट किए हैं। बिना वैध लाइसेंस नशीली दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त का की जानकारी मिली थी। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हालिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित रोहिल्ला उर्फ मोगली निवासी गोपाल नगरऔर मांशु गुप्ता के रूप में हुई है। मोहित ने अवैध नशीली दवाएं हिमांशु से लेकर मेडिकल स्टोर संचालक को उपलब्ध कराई थीं। हिमांशु गुरुग्राम में एक मेडिकल स्टोर संचालित करता है। वह बिना अनुमति इन दवाओं की आपूर्ति कर रहा था।
बता दें कि झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान मेडिकल संचालक दीपक नागपाल को गिरफ्तार किया था। स्टोर से कोफ्रीक्स सिरप, ट्रामासे-पी टैबलेट व एमटीपी किट बरामद की गई थी। दीपक के पास वैध लाइसेंस या रिकॉर्ड नहीं था। टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर मामला दर्ज किया था।










