मुर्शिदाबाद (प. बंगाल)। फेंसिडिल कफ सिरप की आटो से तस्करी का मामला पकड़ में आया है। जसूती थाने की पुलिस को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऑटो में बड़ी मात्रा में फेंसिडिल की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया। मौके से प्रतिबंधित कफ सिरप की 1,744 बोतलें बरामद की हैं। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इलियास महालदार है। उसका घर मीरपाड़ा इलाके में है।
यह है मामला
पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर खिदिरपुर के दुलाल कालीतला इलाके में छापेमारी की। उस समय इलियास महालदार को एक ऑटो में संदिग्ध सामान ले जाते हुए मिला। उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के बाद ऑटो से कुल 1,744 बोतलें फेंसिडिल बरामद की गईं। प्रतिबंधित सिरप को जब्त कर लिया गया है। अनुमान है कि फेंसिडिल की यह खेप तस्करी के लिए बांग्लादेश सीमा पर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।










