लखनऊ। KGMU में बाहर की दवाएं लिखने पर डॉक्टर सस्पेंड किया गया है। वहीं प्रति कुलपति को नोटिस थमाया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू ) ने नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर संजीव गुप्ता को निलंबित कर दिया। उन पर मरीजों को अस्पताल के बजाय बाहर से दवाएं और लेंस खरीदने के लिए कहने का आरोप है। विभाग की प्रमुख और प्रति कुलपति प्रो. अपिजित कौर को नोटिस सौंपा है। कुलपति के पूर्व ओएसडी अब्बास के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री जनता दर्शन में गोरखपुर के मरीज की शिकायत पर की गई। गठित अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मरीज का आरोप था कि उसे बाहर से करीब 18 हजार की दवाएं खरीदने को कहा गया। वही सामान केजीएमओयू के ॥क्रस्न स्टोर पर 5 से 6 हजार रुपये में उपलब्ध थे। प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि जांच समिति ने मरीजों का रिकॉर्ड जांचा है। इनमें से 17 मरीजों ने बयान और खरीदारी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए। इनसे बाहर से दवाएं खरीदने की बात सामने आई।

इनके बयान दर्ज कराने के लिए जांच टीम गोरखपुर गई। जांच में सामने आया कि एक बाहरी व्यक्ति ह्रक्कष्ठ से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों तक भेज रहा था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले में निगरानी और प्रवेश नियंत्रण में खामियां मिलने पर ओटी सिस्टर इंचार्ज और विभागाध्यक्ष को भी नोटिस जारी किया गया है। ्यत्ररू प्रशासन ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।