चिलकाना (सहारनपुर)। अवैध दवा से भरे गोदाम पर रेड की गई है। मौके से दो गोदामों से करीब 30 लाख रुपये की दवाइयां बरामद की हैं। दवाइयों को सील कर जांच के लिए नमूने लिए हैं।
मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट
सहारनपुर और मेरठ के औषधि निरीक्षकों ने गांव पठेड़ स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक के गोदाम पर जांच की। गोदाम में भारी मात्रा में एलोपैथिक औषधियों का भंडारण किया गया था। तीन में से एक गोदाम में आयुर्वेदिक दवाइयां रखी गईं थीं। जबकि दो गोदामों में एलोपैथिक दवाइयां मिली। एलोपैथिक दवाइयोंं का लाइसेंस स्टोर संचालक नहीं दिखा पाया।
विभाग की टीम गाडिय़ों में सभी दवाइयां भरकर थाने ले आई। सभी दवाइयों को थाने लाकर सील कर दिया गया है। करीब 40 बॉक्स दवाइयां सील की गई हैं। सील दवाइयां की अनुमानित कीमत 30 से 35 लाख रुपये है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि पटनी निवासी स्टोर संचालक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।










