प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी पकड़ी, 3 तस्कर अरेस्ट

महासमुंद। प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी पकड़ी गई है। कोमाखान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। पुलिस ने ओडिशा के केसिंगा से रायपुर लाए जा रहे नशीली दवाओं की बड़ी खेप को पकड़ा। जब्त दवाएं ऐसी हैं जिनको बिना डॉक्टरी पर्ची के बेचना कानूनन जुर्म है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीमा पर तस्करों को पकडऩे के लिए नाकेबंदी लगाई थी। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं और वाहन को जब्त कर लिया है।

यह है मामला

चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली। ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर मोटरसाइकिल पर दवा तस्करी की खबर मिली। पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। आरोपियों ने अपनी पहचान गोविन्द शर्मा , राकेश जंघेल तथा कमलेश कुमार तीनों रायपुर निवासी बताई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नशीली दवाएं बरामद की। आरोपियों ने बताया कि वे उक्त नशीली दवाओं को ओडिशा के केसिंगा से खरीदकर रायपुर ले जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रतिभा पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई