फरीदाबाद (हरियाणा)। पेन किलर दवा का सैंपल फेल पाया गया है। इसके चलते संबंधित दवा कंपनी के निर्माता और थोक विक्रेता को नोटिस दिए गए हैं। जिले में दवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने जांच के लिए दवा का सैंपल भेजा था। दर्द निवारक (पेन किलर) दवा का सैंपल लैब जांच में फेल पाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने संबंधित दवा निर्माता कंपनी और थोक दवा विक्रेता को नोटिस दिया है।
यह है मामला
औषधि नियंत्रण विभाग ने थोक दवा विक्रेता के यहां से दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें चार एंटीबायोटिक दवाओं और एक पेन किलर दवा का सैंपल शामिल था। इनको जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में पेन किलर दवा का नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरा। दवा में जिस साल्ट की मात्रा का उल्लेख पैकेट पर था, उसकी मात्रा निर्धारित मानकों से कम िमली।
ऐसे में दवा को गुणवत्ताहीन माना गया है। औषधि नियंत्रण अधिकारी प्रवीण ने बताया कि हर महीने थोक और खुदरा दवा विक्रेताओं के यहां से सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाती है। यदि किसी दवा का सैंपल जांच में फेल पाया जाता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाती है।










